होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ! 2 बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत, 4 घायल

ANUPPUR NEWS : अनूपपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ! 2 बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत, 3 की मौत, 4 घायल

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आ रही है। कोतमा थाना क्षेत्र के खोड़री गांव में मंगलवार को हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

दोपहर करीब 01 बजे हुआ हादसा

हादसा दोपहर करीब एक बजे ग्राम पंचायत भवन के सामने झींक बिजुरी मुख्य मार्ग पर हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

तीन साल के मासूम और 30 वर्षीय युवक की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ऋषि (3) और खुमान सिंह (30), निवासी ग्राम छतई, थाना कोतमा के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। वही इस दुखद हादसे में ज्योति अगरिया (24), हंसराज सिंह (30), रितिक (5) और हन सिंह (3) घायल हुए हैं।  जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

दो बाइकों पर सवार थे सात लोग

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर चार और दूसरी पर तीन लोग सवार थे। इनमें एक बाइक पर महिला, पुरुष और दो बच्चे बैठे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। दोनों वाहनों पर कुल सात लोगों के सवार होने के कारण टक्कर का असर काफी गंभीर रहा।

जांच में जुटी पुलिस

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


संबंधित समाचार