होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khargone news : गोपाष्टमी पर ऊन में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक दिन में डेढ़ लाख लोगों ने ग्रहण की महाप्रसादी

Khargone news : गोपाष्टमी पर ऊन में उमड़ा आस्था का सैलाब, एक दिन में डेढ़ लाख लोगों ने ग्रहण की महाप्रसादी

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की प्राचीन और ऐतिहासिक नगरी ऊन स्थित देवीश्री महालक्ष्मी मंदिर में आज गोपाष्टमी पर भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड उमड पड़ी। गोपाअष्टमी के अवसर पर देवी महालक्ष्मी माता को 56 भोग भी लगाया गया। साथ ही अन्नकूट महोत्सव में सुबह से शाम तक करीब एक से डेढ लाख लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु होते है शामिल

गोपाअष्टमी को लेकर खरगोन जिले में सबसे बडा धार्मिक आयोजन होता है। जिसमें खरगोन जिले के कई गाँवो के श्रद्धालुओं के साथ साथ सीमावर्ती महाराष्ट्र और गुजरात से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते है और पूजा अर्चना करते है। 

मंदिर द्वापर कालीन मंदिर माना गया है

मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों का कहना है कि यह मंदिर द्वापर कालीन मंदिर माना गया है। आज गोप अष्टमी के दिन आयोजित अन्नकूट महोत्सव के तहत देवीश्री महालक्ष्मी जी को 56 भोग लगाया गया। साथ ही विशाल पैमाने पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जहाँ मप्र के अलावा महाराष्ट्र,गुजरात सहित खरगोन जिले के गाँव गाँव से श्रद्धालु पहुँचे और महाप्रसादी ग्रहण की ।

अन्नकूट महोत्सव में दूर दूर से श्रद्धालु पहुँचते है

महिला श्रद्धालुओं का कहना है कि गोप अष्टमी पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में दूर दूर से श्रद्धालु पहुँचते है और पूजा अर्चना करते है । देवीश्री महालक्ष्मी जी प्रतिदिन तीन रूपों में दर्शन देती है। इसी आस्था के कारण आज के दिन देशभर के श्रद्धालु यहां अन्नकूट महोत्सव में महाप्रसादी ग्रहण करने पहुँचते है।
 


संबंधित समाचार