होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भोपाल में किराएदारों से लेकर डिलीवरी बॉय तक का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

भोपाल में किराएदारों से लेकर डिलीवरी बॉय तक का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में रहने वाले किराएदारों, घरेलू नौकरों और ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़े कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं।

रिकॉर्ड 15 दिन में दर्ज कराना अनिवार्य 

नए निर्देशों के मुताबिक, मकान मालिकों को नए किराएदार के रहने आने के सात दिनों के भीतर उसकी जानकारी संबंधित पुलिस थाने में देनी होगी। वहीं, पहले से रह रहे किराएदारों और घरेलू नौकरों का विवरण 15 दिनों के भीतर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कराना जरूरी होगा।

नौकरों और डिलीवरी बॉय का पुलिस सत्यापन अनिवार्य 

इस आदेश के दायरे में ऑनलाइन शॉपिंग, कूरियर और होम डिलीवरी कंपनियों के कर्मचारी भी आएंगे। इसके अलावा निजी सुरक्षा गार्ड और सिक्योरिटी एजेंसियों को अपने कर्मचारियों के पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज पुलिस थाने में जमा कराने होंगे।

होटल, लॉज, रिसॉर्ट में रिकॉर्ड रखना अनिवार्य 

होटल, लॉज, रिसॉर्ट और गेस्ट हाउस संचालकों को भी आगंतुकों का रिकॉर्ड अपडेट रखना होगा। हॉस्टल संचालकों को वहां रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करानी होगी।

आदेश दो महीने तक प्रभावी रहेगा 

पुलिस के अनुसार, यह आदेश 16 नवंबर 2026 से आगामी दो महीने तक प्रभावी रहेगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार