होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : संविधान दिवस पर भोपाल की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान का होगा आगाज

BHOPAL NEWS : संविधान दिवस पर भोपाल की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान का होगा आगाज

भोपाल। संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस राजधानी भोपाल में विशाल 'संविधान रक्षा मार्च' आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के साथ पार्टी के 'वोट बचाओ-देश बचाओ' और 'वोट रक्षक अभियान' की भी शुरुआत होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे।

प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के मुताबिक, अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। 22 नवंबर तक सभी जिलों में बैठकें आयोजित कर BLA, मंडलम अध्यक्षों और युवा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मतदाता सूची से हटाए गए नामों का होगा सत्यापन

अभियान के तहत 22 से 30 नवंबर तक वोट रक्षक मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन करेंगे। वहीं, 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांवों में 'वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल' लगाई जाएगी। इन आयोजनों के जरिए नागरिकों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

संविधान की रक्षा की शपथ ली जाएगी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भोपाल में संविधान रक्षा मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से होगी। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ और संविधान की रक्षा की शपथ ली जाएगी।


संबंधित समाचार