होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : ख़ुशख़बरी ! किसानों के खाते में अब तुरंत पहुंचेगा फसल का पैसा, 30 से ज्यादा मंडियों में शुरू हुआ नया सिस्टम

MP NEWS : ख़ुशख़बरी ! किसानों के खाते में अब तुरंत पहुंचेगा फसल का पैसा, 30 से ज्यादा मंडियों में शुरू हुआ नया सिस्टम

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कृषि उपज मंडियों से जुड़ी एक बड़ी राहत भरी खबर है। अब मंडियों में अपनी फसल बेचने के बाद किसानों को भुगतान के लिए अगले दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश की 30 से अधिक कृषि मंडियों में पेमेंट गेटवे सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से किसानों को फसल बिक्री के तुरंत बाद भुगतान मिल सकेगा।

सीधे किसान के बैंक खाते में जमा हो जाएगी राशि 

नई प्रणाली के तहत जैसे ही व्यापारी किसान की उपज का भुगतान करेगा, संबंधित राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा हो जाएगी। इसके साथ ही भुगतान की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी मिल जाएगी।

व्यवस्था को (IFMS) से जोड़ा गया 

इस व्यवस्था को इंटीग्रेटेड फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (IFMS) से जोड़ा गया है। वहीं, पहले से संचालित ई-मंडी और एमपी फार्मगेट ऐप को भी नए पेमेंट गेटवे से लिंक किया जा रहा है। फिलहाल विदिशा, राजगढ़, नरसिंहपुर और देवास सहित प्रदेश की 30 से अधिक मंडियों में इस सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है।

भुगतान में अब नहीं लगेगा एक दिन भी 

गौरतलब है कि पुरानी व्यवस्था में RTGS के माध्यम से भुगतान होने में करीब एक दिन लग जाता था। नई व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। इससे किसानों को समय पर उनकी उपज की राशि मिल सकेगी।


संबंधित समाचार