होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS : रीवा में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सनसनी

REWA NEWS : रीवा में शिक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सनसनी

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुभाष तिवारी के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक बताए जा रहे हैं। घटना से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

मामला रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 10 का

मामला रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 10 का है, जहां शिक्षक सुभाष तिवारी ने अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

सुबह 10 से 11 बजे के बीच की घटना

घटना मंगलवार सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में पत्नी खाना बना रही थी। तभी अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। सभी लोग जब दौड़कर कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ सुभाष पीठ के बल पड़े थे। पिस्टल छाती पर रखी मिली है। 

मौत के पीछे की वजह साफ़ नहीं

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन ने भी पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात बताई है। फिलहाल शिक्षक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी। 
 


संबंधित समाचार