होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news: दुखद ! छतरपुर में बकरी चराने गए दो बच्चों की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत, पसरा मातम

Chhatarpur news: दुखद ! छतरपुर में बकरी चराने गए दो बच्चों की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत, पसरा मातम

 छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित पुरवा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बकरी चराने गए दो मासूम बच्चों की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे पानी पीने के लिए कुएं में गए थे। जहां हादसे का शिकार होने के चलते उनकी जान चली गई। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम केर लिए भेजा। 

दोस्त को बचाने के लिए दोस्त ने लगाई छलांग 

जानकारी के मुताबिक, रंजीत पाल (12) और आबिद खान (12) खेत पर बकरी चराने गए थे। इसी दौरान दोनों कुएं पर पानी पीने पहुंचे और संतुलन बिगड़ने के चलते एक नाबालिग कुएं में गिर गया। जिसको बचाने के लिए दूसरा दोस्त भी कुएं में कूदा और गहराई में सामने के चलते दोनों की मौत हो गई। 

आबिद खान के शव की तलाश जारी

हालांकि ग्रामीणों ने जब यह घटना देखी तो तुरंत दोनों को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफलता हाथ लगी। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शवों को बरामद करने का प्रयास किया। लेकिन सिर्फ रंजीत पाल का शव मिला। जबकि आबिद खान के शव की तलाश जारी है।  घटना सुबह करीब 11 बजे की है। 


संबंधित समाचार