होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख के हीरों के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में घूम रहा था आरोपी...

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख के हीरों के साथ ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में घूम रहा था आरोपी...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ओडिशा के एक हीरा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपए के कीमती हीरे बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास से करीब 9.20 लाख रुपये मूल्य के 34 नग हीरे और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त मोबाइल से और भी अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

बताया गया कि 24 मार्च को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरे लेकर क्षेत्र में ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

थाना प्रभारी गरियाबंद और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम नहरगांव तिराहा स्कूल के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चमकीले छोटे-बड़े 34 हीरे बरामद हुए।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी ने कही सख्त कार्रवाई की बात

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि जिले में अवैध कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस ऑपरेशन में सिटी कोतवाली गरियाबंद पुलिस और साइबर टीम की अहम भूमिका रही।

ओडिशा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंशीधर सेठी (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना थाना क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह हीरों की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।


संबंधित समाचार