जबलपुर : मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रसाशन जहां लगातार काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ अलायंस एयर ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए जबलपुर से दिल्ली और जगदलपुर की फ्लाइट बंद करने का फैसला लिया है। फ्लाइट का संचालन 29 मार्च से पूरी तरह बंद हो जाएगा। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बिलासपुर के लिए सप्ताह में दो उड़ानें संचालित होगी
बता दें कि जबलपुर से दो हवाई सेवा बंद होने के चलते शहर की कनेक्टिविटी पर जहां असर पड़ेगा। तो वही अब जबलपुर से दिल्ली, इंदौर, नवी मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए ही हवाई सेवा जारी रहेगा। इतना ही नहीं कंपनी अब बिलासपुर के लिए भी सप्ताह में दो उड़ानें ही संचालित करेगी।
फैसले से यात्रियों को होगी बड़ी असुविधा
कंपनी के इस फैसले से यात्रियों को जहां बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। तो वही कंपनी ने इस फैसले के पीछे व्यावसायिक कारण बताया है। लगातार घटती उड़ानों और कंपनियों के हटने से जबलपुर एयरपोर्ट की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।