सागर : मध्य प्रदेश के सागर से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बीते दिन हुए आक्सीडेंट में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अलग अलग जगहे पर हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की।
सागर-छतरपुर हाईवे पर ग्राम सोरई के पास हुआ
पहली घटना सागर-छतरपुर हाईवे पर ग्राम सोरई के पास की है। जहां तेज रफ़्तार डम्पर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज्यादा भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। वही हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान हर्ष रैकवार (18 वर्ष), प्रियांशु रैकवार (22 वर्ष) और हल्ले राय के रूप में की है। जो की बण्डा के रहने वाले थे और सागर से घर जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू
इधर, हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत ज्यादा भीषण था। बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के क्षत विक्षत शव सड़क पर बिखर गए। जिन्हे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खगाले जा रहे है।
क्षत-विक्षत हालत में मिले शव
दूसरी घटना शहर के बस स्टैंड के पास खेल परिसर मैदान के सामने हुई. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।
सभी परिवार में पसरा मातम
पुलिस ने मृतकों की पहचान अभिषेक साहू और रणवीर के रूप में की है। जो की थाना गोपालगंज क्षेत्र के निवासी थे। शवों को पोस्टमर्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इधर, एक ही दिन में 5 लोगों की हुई मौत से सभी परिवार में मातम पसरा हुआ है। दोनों ही मामलों में जांच की जा रही है।