होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के किये दर्शन, कहा - यहां आकर काफी अच्छा लगा, BJP ने कसा तंज

MP NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामलला के किये दर्शन, कहा - यहां आकर काफी अच्छा लगा, BJP ने कसा तंज

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नवरात्रि के पावन पर्व पर रामलला के दर्शन के लिए आयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने राम भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सदियों पुराने हनुमानगढ़ी और कनक भवन में भी पूजा अर्चना की। दिग्विजय सिंह के आयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में जहां सियासत तेज हो गई है। तो वही सीएम मोहन ने दिग्विजय सिंह के आयोध्या आगमन पर तंज कस्ते हुए कहा कि "उनका स्वागत है, भगवान राम जब सद्बुद्धि दें तब सही। 

जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है

बता दें कि यह पहली बार है कि जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रामलला के दर्शन के लिए आयोध्या पहुंचे। दर्शन के बाद दिग्विजय ने मीडिया कर्मियों से अनुभव साझा करते हुए कहा कि "जब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता है इसलिए जब मुझे बुलावा आया, तो मैं उपस्थित हो गया. प्रभु के दर्शन करके अच्छा लगा। इसके साथ ही दिग्विजय ने आगे कहा कि कांग्रेस में हर व्यक्ति अपनी आस्था अनुसार धर्म का पालन करता है. हम धर्म का दुरुपयोग ना तो व्यवसाय के लिए करते हैं और ना राजनीति के लिए करते हैं। 

राम मंदिर निर्माण में दिया था1 लाख 11 हजार रुपये का दान

राम जन्मभूमि मंदिर के विरोध पर अपना पक्ष रखते हुए दिग्विजय ने कहा कि मैंने कभी राम जन्मभूमि मंदिर का विरोध नहीं किया है. हमने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में 1 लाख 11 हजार रुपये दान दिया था. सभी पर श्रीराम की कृपा बनी रहे.' वहीं गैस की किल्लत पर उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या राजनीति करने नहीं आया हूं। 


संबंधित समाचार