होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jabalpur news : आग की चपेट में आया जबलपुर का फ़निंगो एडवेंचर पार्क, जिंदा जलने से एक युवक की मौत, मची अफरा तफरी

jabalpur news : आग की चपेट में आया जबलपुर का फ़निंगो एडवेंचर पार्क, जिंदा जलने से एक युवक की मौत, मची अफरा तफरी

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित फ़निंगो एडवेंचर एरीना के फन गेम जोन में भीषण आग लगने से एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक युवक सहित अन्य लोग फन गेम जोन में वेल्डिंग सहित अन्य काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग भड़क गई और देखते देखते पूरा गेम जोन आग की चपेट में आ गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

घटना करीब शाम 6 बजे के आस पास की

घटना करीब शाम 6 बजे के आस पास की है। जब जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर-नागपुर हाईवे स्थित मानेगांव में बने फ़निंगो एडवेंचर एरीना के फन गेम जोन भीषण आग की चपेट में आ गया। आग की उठती लपटों को देख मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही सूचना पर पहुंची 4 दमकल की गाड़ियां ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

 डीएनए टेस्ट से मृतक युवक की जाएगी पहचान

फ़िलहाल पुलिस ने पंचनामा कर मिले नर कंकाल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बॉडी पूरी तरह जलने से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद डीएनए टेस्ट कराया जाएगा जिससे मृतक युवक की पहचान की जा सकेगी. फिलहाल यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवक फन पार्क से जुड़े किसी व्यक्ति या कर्मचारी से संबंधित हो सकता है.


संबंधित समाचार