भोपाल। : दीवाली-छठ त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेनें रानी कमलापति स्टेशन से रीवा, गोरखपुर और दानापुर के लिए संचालित होगी। जिसका संचालन एक-एक फेरे में किया जाएगा। इतना ही नहीं ट्रेनों का संचालन 5 , 7 और 11 नवंबर से शुरू किया जाएगा।
तीनों स्पेशल ट्रेनों में 18 कोच लगाए जाएंगे
इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से भोपाल के साथ साथ विदिशा, बीना, नर्मदापुरम और इटारसी के यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। तीनों ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य और एसी श्रेणी के 18 कोच लगाए जाएंगे।
रीवा स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को चलेगी
ट्रेन नंबर 02185 रानी कमलापति-रीवा स्पेशल 5 नवंबर को रात 10:15 बजे रवाना होकर 6 नवंबर को सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02186 दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना में ठहराव रहेगा।
गोरखपुर और दानापुर के लिए भी सुविधा
ट्रेन नंबर 01663 रानी कमलापति-गोरखपुर स्पेशल 7 नवंबर को शाम 6:45 बजे रवाना होगी और 8 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 9 नवंबर को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से चलकर 10 नवंबर को रात 1:15 बजे भोपाल पहुंचेगी।
दानापुर के लिए 11 नवंबर को रवाना होगी ट्रेन
वहीं, ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर 12 नवंबर को सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 11:20 बजे चलकर 13 नवंबर को सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।
दानापुर रूट पर नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और बक्सर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव मिलेगा।
वास्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को चलेगी