भोपाल। : राजधानी भोपाल में 04 नवंबर को बीजेपी लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा सुबह 10 बजे अटल पथ से शुरू होगी। जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के शामिल होने का अनुमान है। इतना ही नहीं इस पदयात्रा में सीएम मोहन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल रहेंगे और शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
बीजेपी का बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन कल
22 अक्टूबर से शुरू इस यात्रा का समापन 05 नवंबर को होने जा रहा है। आयोजन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इतना ही नही कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने के लिए लगभग 1200 बसों और 2 हजार चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे अटल पथ से होगी
इंदौर और जबलपुर के बाद अब भोपाल में होने वोले इस आयोजन में BJP राजधानी में अपनी संगठनात्मक ताकत और राजनीतिक एकजुटता का प्रदर्शन करेगी। यात्रा अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक निकाली जाएगी. जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है।