होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस को मिले 48 नए DSP, CM बोले- माफिया से डरने की जरूरत नहीं

MP NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस को मिले 48 नए DSP, CM बोले- माफिया से डरने की जरूरत नहीं

भोपाल। : मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में 44वें और 45वें बैच के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश की सुरक्षा और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संदेश दिया। साथ ही सीएम ने 48 नए DSP अधिकारियों को सेवा और सुरक्षा का मंत्र भी दिया। 

48 में 20 महिला और 28 पुरुष अधिकारी

बता दें कि पास आउट हुए 48 अधिकारियों में 20 महिलाएं और 28 पुरुष शामिल हैं। इनमें जिला पुलिस बल के 37, रेडियो शाखा के 9 और होमगार्ड के 2 अधिकारी हैं।

रील नहीं, रियल समस्याओं पर दें ध्यान

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर रील बनाने के बजाय आम लोगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की सलाह दी. साथ ही कहा कि महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के लिए पुलिस को मददगार बनकर काम करना होगा।

बिना डर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश 

सीएम ने डीजीपी कैलाश मकवाना को माफिया के खिलाफ बिना डर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शराब माफिया सहित किसी भी अपराधी से डरने की जरूरत नहीं है।

4 हजार नई भर्तियां प्रस्तावित 

मुख्यमंत्री ने पुलिस अकादमी में 12 करोड़ रुपये की लागत से नए ऑडिटोरियम और 33 केवी सबस्टेशन बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में पुलिस विभाग में 17,710 भर्तियां हुई हैं, जबकि करीब 4 हजार नई भर्तियां प्रस्तावित हैं।


संबंधित समाचार