होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24.99 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, रायपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे...

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 24.99 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, रायपुर में सबसे ज्यादा नाम कटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेशभर में कुल 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। संशोधित सूची के बाद अब छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 रह गई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा नाम हटे:

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर जिले में सबसे अधिक 4 लाख 98 हजार 556 वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह संख्या राज्य में सर्वाधिक है, जिससे राजधानी क्षेत्र में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

खैरागढ़ में सबसे कम कटौती:

वहीं, सबसे कम नाम खैरागढ़ जिले में हटाए गए हैं। यहां कुल 9 हजार 843 मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित किए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि जिलेवार मतदाता सूची में संशोधन का प्रभाव अलग-अलग स्तर पर रहा है।

क्यों हटाए जाते हैं नाम?:

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के दौरान निम्न कारणों से नाम हटाए जाते हैं, पहला  मतदाता का निधन, दूसरे स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरण, एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होना, दस्तावेज सत्यापन में त्रुटि होने पर। निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में निष्पक्ष और सुचारु मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

चुनावी तैयारी को मिलेगी मजबूती:

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी। आयोग द्वारा सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित सूची के आधार पर आगे की प्रक्रियाएं सुनिश्चित करें। प्रदेश में लगभग 25 लाख नामों के विलोपन को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक दल भी अब नई मतदाता सूची के आधार पर अपनी रणनीति तैयार करने में जुट जाएंगे।

नोट: मतदाता सूची से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिले के निर्वाचन कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।


संबंधित समाचार