होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

होली के दौरान रायपुर से संचालित होगी 15 स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों` को होगा फायदा...

होली के दौरान रायपुर से संचालित होगी 15 स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों के यात्रियों` को होगा फायदा...

CG Railway News: भारतीय रेलवे ने आने वाले होली के त्योहार को देखते हुए  यात्रियों की ज़्यादा भीड़ को मैनेज करने के लिए कमर कस ली है. इसी कड़ी में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर डिवीज़न से होकर चलने वाली लगभग 15 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. आम तौर पर त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हो जाती है, जिसे देखते हुए रेलवे ने खासकर उत्तर भारत की ओर  चर्लपल्ली और पटना के बीच खास कनेक्टिविटी दी है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए होली के त्योहार पर भारतीय रेल ने देशभर में  इस बार 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने वाली है. इनमें 15 विशेष ट्रेनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में शामिल किया गया है.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दो बड़ी राहत:

रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर जोन से 15 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में 6 प्रमुख ट्रेनों के कुल 14 फेरों की घोषणा के साथ ही इनमें रिजर्वेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है. बता दें कि इस विशेष ट्रेनों से छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को काफी फायदा होगा. 

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण

ये विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी, और इस बीच वह 07 फेरे लगाएगी. ऐसे में यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका ठहराव रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े स्टेशनों पर दी गई है, इसके अलावा यह गोंदिया से भी होकर गुजरेगी. इस ट्रेन की संरचना काफी संतुलित रहेगी, जिससे हर वर्ग के यात्री इसमें सफर कर सकें.

ट्रेन में रहेगी स्पेशल सुविधाएं:

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, और कई सुविधाएं भी होंगी. इसमें सात AC थ्री-टियर इकॉनमी और सात AC थ्री-टियर कोच शामिल हैं. इसमें दो जनरल कोच, एक SLR कोच और चार स्लीपर कोच शामिल होंगे.

ऐसे होगा भीड़ पर नियंत्रत:

रेलवे के मुताबिक यात्रियों की संख्या होली के दौरान ट्रेनों में काफी बढ़ जाती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों संचालित होने से टिकट की उपलब्धता बेहतर होगी और यात्रियों को बिना किसी परेशानी के और त्योहार मनाने के लिए घर तक सुविधाजनक यात्रा करने का मौका मिलेगा. साथ ही वह अपनी यात्रा आसानी से कर सकेंगे.


संबंधित समाचार