होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra Politics : भितरवार विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने

Dabra Politics : भितरवार विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक आमने-सामने

राजेश सोनी, डबरा : भितरवार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वर्तमान विधायक मोहन सिंह राठौड़ और कांग्रेस के पूर्व विधायक लाखन सिंह यादव के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बयानों के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है।

तू 2 साल का बच्चा है...

एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक लाखन सिंह यादव ने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहन सिंह राठौड़ मुझे मरा हुआ विधायक कहते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या किसी के यहां गमी में जाना गलत है? मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मैं 20 साल विधायक रहा और 14 महीने मंत्री रहा हूं, और तू तो अभी 2 साल का बच्चा है। तू अभी विधायक की हैसियत नहीं जानता।

विधायक का पलटवार

पूर्व विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया। वहीं विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने भी पलटवार करते हुए कहा कि “मुझे छोटा बच्चा कहने वालों को यह पता होना चाहिए कि ग्वालियर जिले में सबसे ज्यादा वोटों से भाजपा भितरवार विधानसभा से जीती थी। पिछले 20 सालों में भितरवार की जनता ने विकास नहीं, बल्कि विनाश देखा था। इसका जवाब जनता ने चुनाव में दे दिया है।”

दोनों नेताओं के बीच जारी बयानबाजी से भितरवार विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए यह जुबानी जंग और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।


संबंधित समाचार