होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : भोपाल में सियासी तनाव, बीजेपी कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा, पुलिसकर्मी तैनात

Bhopal News : भोपाल में सियासी तनाव, बीजेपी कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा, पुलिसकर्मी तैनात

Bhopal News : भोपाल में कांग्रेस कार्यालय पर हुए बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदर्शन और बवाल के बाद अब शहर स्थित बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि यहां भी प्रदर्शन या घेराव की स्थिति बन सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी कार्यालय पर फिलहाल 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जबकि अतिरिक्त फोर्स को बैकअप में रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हालात संभाले जा सकें।

गेट पर की बैरिकेडिंग

कार्यालय के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है और अंदर-बाहर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि यह व्यवस्था एहतियातन और रूटीन के तौर पर की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुए पथराव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। दादागिरी और गुंडागर्दी की जा रही है। विकास की जगह बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा हुआ है। दिल्ली और नागपुर के इशारे पर हमला किया गया। ऐसे देश चलाया जाएगा? यह तानाशाही है।”

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते शनिवार को एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भोपाल सहित प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया था। इसी दौरान भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि इस दौरान एक-दूसरे पर लाठी और पत्थर फेंके गए, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और दोनों पक्षों के बीच कड़ा पहरा लगाया गया। फिलहाल शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।


संबंधित समाचार