होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: छग में कल से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम साय का दौरा, कांग्रेस-बीजेपी विधायक दल की बैठक, AI सम्मिट पर सियासत तेज...

Morning Breaking: छग में कल से शुरू होगा बजट सत्र, सीएम साय का दौरा, कांग्रेस-बीजेपी विधायक दल की बैठक, AI सम्मिट पर सियासत तेज...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले सियासी हलचल तेज। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा, कां ग्रेस और बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक, AI सम्मिट विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन और रायपुर में होटल संचालकों के लिए नए निर्देश।

बजट सत्र से पहले सियासी हलचल तेज:
 
छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा बजट सत्र से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एक ओर सत्ता और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं मुख्यमंत्री का जिला दौरा और AI सम्मिट को लेकर विरोध-प्रदर्शन ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

कल होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक:

विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शाम 4 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति, महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक:

बजट सत्र की तैयारियों को लेकर आज सत्ताधारी दल की भी अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक नवा रायपुर स्थित सीएम हाउस में आयोजित होगी। बैठक में विपक्ष के संभावित सवालों के जवाब और सदन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विकास योजनाओं और आगामी घोषणाओं को मजबूती से प्रस्तुत करने की तैयारी में है।

23 फरवरी से शुरू होगा छग विस का बजट सत्र:

राज्य में 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होगा। इस दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह सत्र कई मायनों में अहम रहेगा क्योंकि इसमें चुनावी वादों और नई योजनाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय आज दो जिलों के दौरे पर:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर 1:50 बजे रायपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। विशाल गिरौदपुरी धाम मेले में शामिल होंगे। दोपहर 3:55 बजे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 80वें महा-अधिवेशन 2026 में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे रायपुर लौटकर विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AI सम्मिट को लेकर सियासी टकराव:

राजधानी रायपुर में आयोजित AI सम्मिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया है। आज दोपहर 12 बजे शंकर नगर चौक बीटीआई मैदान के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।

रायपुर में होटल और लॉज संचालकों की बैठक:

रायपुर ग्रामीण थाना प्रभारियों ने माना, मंदिर हसौद और आरंग क्षेत्र के होटल, लॉज और ढाबा संचालकों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं, सभी मेहमानों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र लेना अनिवार्य। बिना पहचान पत्र किसी को भी ठहरने की अनुमति नहीं। सभी ग्राहकों के मोबाइल नंबर का सत्यापन आवश्यक। निजी वाहन से आने वालों के वाहन विवरण दर्ज करना होगा। होटल में उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना। शराबखोरी की शिकायत मिलने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई। पुलिस और होटल संचालकों के बीच व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत साझा की जा सके।
 


संबंधित समाचार