Tikamgarh News : वरिष्ठ किसान एवं सहकारिता नेता, पूर्व विधायक और पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक टीकमगढ़ स्वर्गीय ठाकुर दास यादव की 26वीं पुण्यतिथि 21 फरवरी 2026 को बैरवार स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
किया गया सुंदरकांड
इस अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। वक्ताओं ने स्व. ठाकुर दास यादव के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा बताए गए मार्ग और सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने किसान हित, सहकारिता आंदोलन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें क्षेत्र की जनता आज भी स्मरण करती है।
ये जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक अमर सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष मलखान सिंह घोष और लखन सिंह दांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन साहू, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष किशन पटेरिया, भाजपा जिला महामंत्री पवन जैन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश आदिवासी, जतारा मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य संजू यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल लतीफ चौधरी सहित विभिन्न दलों और संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं, पत्रकारों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने स्व. ठाकुर दास यादव के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।