होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Devendra Jain : शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन का वीडियो वायरल, महाआर्यमन के छुए पैर

MLA Devendra Jain : शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन का वीडियो वायरल, महाआर्यमन के छुए पैर

MLA Devendra Jain : शिवपुरी से विधायक देवेंद्र जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक देवेंद्र जैन अपने ही जन्मदिन समारोह के दौरान एमपीसीए अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया के पैर छूते नजर आ रहे हैं।

40 साल छोटे हैं महाआर्यमन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो देवेंद्र जैन के 70वें जन्मदिन समारोह का है। खास बात यह है कि महा आर्यमन सिंधिया उम्र में विधायक देवेंद्र जैन से करीब 40 वर्ष छोटे हैं, इसके बावजूद जन्मदिन कार्यक्रम में विधायक द्वारा उनके पैर छूने की घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा को जन्म दे दिया है।

चर्चा का विषय बना वीडियो

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक शिष्टाचार और सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे सत्ता और प्रभाव की राजनीति से जोड़ते हुए सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक विधायक देवेंद्र जैन या महा आर्यमन सिंधिया की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद यह घटना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है।


संबंधित समाचार