कोरबा: जिले से एक अत्यंत गंभीर और मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिले में तैनात डायल 112 सेवा के एक चालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।
बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में हुई घटना
सूत्रों के अनुसार यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी डायल 112 चालक ने युवती को अपने चार साथियों के साथ एसईसीएल (SECL) के एक सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बेसुध छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने परिजनों को बताया पूरा घटनाक्रम
पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मुख्य आरोपी के डायल 112 चालक होने की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में तुरंत उच्च स्तरीय बैठक हुई और त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए।
5 में से 2 आरोपी हिरासत में, बाकी फरार
पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।