होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुरक्षाबलों ने किया नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त, जंगल की आड़ में भागे नक्सली

सुरक्षाबलों ने किया नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त, जंगल की आड़ में भागे नक्सली

सुकमा। सुरक्षाबलों ने फिर नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। नक्सलियों को जवानों के आने की सूचना मिलने पर नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले थे। जिसके बाद जवानों ने नक्सलियों का पीछा भी किया। जवानों ने मौके से आईईडी स्विच, नक्सलियों की वर्दी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने नक्सलियों का पीछा किया, लेकिन जंगल-झाड़ी का फायदा उठाकर नक्सली वहां से भागने में कामयाब हो गए।

आपको बता दें की पुलिस के मुताबिक भेजी और कोंटा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 8 अगस्त को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। ये जवान ग्राम जिनेतोंगे, गोमपाड़ और आसपास के जंगलों में रवाना हुए थे। अगले दिन 9 अगस्त की सुबह सर्चिंग के दौरान गोमपाड़ के जंगलों में पहुंच गए। जंगलों में जवान आगे बढ़ रहे थे कि इस दौरान नक्सलियों के मुखबिरों ने उनको सूचना दे दी।

इस अभियान के दौरान रविवार को सुबह पुलिस पार्टी ग्राम गोमपाड़ के जंगलों की सचिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी जंगल में मौजूद संत्रियों ने नक्सलियों को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद मौके से सभी नक्सली भागने लगे। ऐसे में जवानों के पहुंचने से पहले ही नक्सली कैंप छोड़कर जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से जवानों ने नक्सली टेंट, 6 पिठ्‌ठू, दो नक्सली वर्दी, एक जर्किन, आईईडी स्विच, साहित्य सहित अन्य सामान बरामद किया है।


संबंधित समाचार