होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सीएम साय का कांग्रेस पर निशाना,  संविधान में कांग्रेस ने खुद 80 बार संशोधन किया- सीएम साय...

सीएम साय का कांग्रेस पर निशाना,  संविधान में कांग्रेस ने खुद 80 बार संशोधन किया- सीएम साय...

सक्ती: सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के लोग संविधान को लेकर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनी तो आरक्षण को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करने वाली तो कांग्रेस है, जिसने संविधान में अब तक 80 बार संशोधन किया है। कांग्रेस अब भाजपा पर आरोप लगाकर जनता को भरमा रही है।

साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है। तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है, लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। सीएम साय ने कहा कि इमरजेंसी में गैर कांग्रेसी को जेल में डाल दिया था। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल छत्तीसगढ़ को लूटा। 55 से 60 साल तक देश को लूटा है। इनके प्रधानमंत्री पर करप्शन के आरोप लगे हैं। चाहे पं. नेहरू हो, चाहे इंदिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हो या मनमोहन सिंह हो, इनके सत्ता काल में तो रोज भ्रष्टाचार होता था। जांजगीर के कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पर सीएम साय ने निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। 


संबंधित समाचार