होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

 Lok Sabha election : चुनाव ड्यूटी से नदारद,  47 अधिकारी - कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

 Lok Sabha election : चुनाव ड्यूटी से नदारद,  47 अधिकारी - कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

खैरागढ़। Lok Sabha election Khairagarh : लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन आयोग ने 47 अधिकारी - कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।  सभी निर्वाचन दल  अधिकारियों - कर्मचारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब माँगा गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।  

Lok Sabha election Khairagarh :  लोकसभा के दूसरे चरण में लापरवाही करने वाले खैरागढ़ जिले के 47 अधिकारी - कर्मचारियों को अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल द्वारा नोटिस जारी किया गया है जिसमें  विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दल में लगाई गई थी।  


 Lok Sabha election Khairagarh :  इस दौरान सभी को विधिवत तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया किया गया था लेकिन मतदान के एक दिन पूर्व 25 अप्रैल की सुबह मतदान दल के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने रवानगी के समय ही स्वास्थ्य खराब और अन्य कारणों से मतदान ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया गया था। इसके बाद रिवर्ज मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों की व्यवस्था करते हुए देरी से मतदान दलों को रवाना किया गया था।  अब बिना पूर्व सुचना के चुनाव ड्यूटी पर नहीं जाने वाले अधिकारी - कर्मचारियों पर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा सख्ती दिखाते हुए सभी को नोटिस जारी किया गया।  नोटिस में चुनाव ड्यूटी में नहीं जाने का स्पष्ट कारन बताने और ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं जिससे समस्त अधिकारी -कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 


संबंधित समाचार