होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे सफाईकर्मी, दीपावली की सफाई पर लग सकता है ग्रहण

BHOPAL NEWS : 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे सफाईकर्मी, दीपावली की सफाई पर लग सकता है ग्रहण

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वेतन वृद्धि, नियमितीकरण सहित लंबित मांगों को लेकर आज बड़ी संख्या में सफाईकर्मी सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले हुए इस आंदोलन में प्रदर्शन कर्मियों ने साफ़ चेतवानी दी है कि अगर उनकी मांगी पूरी नहीं हुई तो वे 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 

भोपाल के नीलम पार्क में सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में हुए इस प्रदर्शन में राजधानी सहित विभिन्न जिलों के हजारों कर्मचारी शामिल हुए और वेतन बढ़ाने और नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। दिवाली से पहले अगर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए तो सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 

सुबह छह बजे से अधिकारियों की ड्यूटी, शाम को फॉगिंग

इतना ही नहीं हड़ताल की चेतावनी के बीच निगम ने विशेष सफाई अभियान के आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार, प्रतिदिन सुबह छह से 11 बजे और दोपहर 12 से तीन बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जोन के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ निर्धारित वार्ड में काम करेंगे। कचरा और मलबा हटाने के लिए डंपर, जेसीबी सहित सभी उपलब्ध वाहन और मशीनरी लगाई जाएगी।

बीमारियों के प्रति जागरूकता का अनाउंसमेंट

इसी तरह चार नवंबर से शाम चार से रात आठ बजे तक पूरे शहर में विशेष फागिंग अभियान चलाया जाएगा। सभी वार्डों और संवेदनशील क्षेत्रों को इसमें शामिल करने के निर्देश हैं। डोर-टू-डोर वाहनों से डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूकता का अनाउंसमेंट किया जाएगा। घरों और व्यावसायिक परिसरों में पानी जमा होने की जांच कर लार्वा मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
 


संबंधित समाचार