होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म : पुलिस से बचने इधर-उधर भाग रहा था आरोपी, आखिरकार धरा गया

झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म : पुलिस से बचने इधर-उधर भाग रहा था आरोपी, आखिरकार धरा गया

बिलासपुर। झाड़फूंक के नाम पर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक चिरमिरी का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी का नाम नागेश चंद्र महौत है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को खोज कर लोकेशन ट्रेस कर पकड़ लिया है। महिला तोरवा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। शिकायत के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था और पुलिस को लगातार गुमराह करने के लिए बार-बार अपनी  लोकेशन बदल रहा था, फिर पकड़ा गया। आरोपी को पकड़कर तोरवा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को भी पुलि ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को लगातार परेशान करता था जिसकी तरकतों से पीड़िता और उसके परिवार वाले काफी परेशान थे। परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की उसके बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ लिया है। आरोपी आकाश टंडन जरहाभाठा मिनिबस्ती में रहने वाला है। सिविल लाइन पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।


संबंधित समाचार