होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

'कांग्रेस लोकसभा चुनाव में शून्य में आउट होने वाली है': अरुण साव 

'कांग्रेस लोकसभा चुनाव में शून्य में आउट होने वाली है': अरुण साव 

संवाददाता-हेमन्त वर्मा

धरसींवा। लोक सभा चुनाव 2024 के लिए रायपुर लोक सभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीत दिलाने के लिए सोमवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव धरसींवा के ग्राम कपसदा पहुँचे और विशाल सभा मे कमल खिलाने की अपील किये।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है। 

कांग्रेस में सिर-फुटौव्वल मची है। कांग्रेस जनता की विश्वसनीयता खो चुकी है। पहले तो कोई चुनाव ही नहीं लड़ना चाहता था। अब पार्टी के लोग ही अपने प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं। जब कांग्रेस के अपनों को ही उन पर भरोसा नहीं रहा तो जनता को विश्वास कैसे होगा। 

कांग्रेस के नेता जिस तरह अपने ही नेताओं का विरोध करते दिखे हैं उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में शून्य में आउट होने वाली है। भाजपा सभी 11 सीट जीतने वाली है।इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के मार्गदर्शन में दर्जन भर सरपंच और दो सौ कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थाम लिए।


संबंधित समाचार