होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! रेलवे ने जबलपुर से दिल्ली जाने वाली 5 ट्रेनें की रद्द, यहां देखें लिस्ट

JABALPUR NEWS : यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! रेलवे ने जबलपुर से दिल्ली जाने वाली 5 ट्रेनें की रद्द, यहां देखें लिस्ट

जबलपुर। दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित भीड़, ट्रैफिक दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पांच ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त करने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द 

इस फैसले से जबलपुर से संचालित श्रीधाम एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस और एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी। इसके अलावा रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस और कोटा–हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी भी रद्द रहेंगी।

9 और 10 अक्टूबर को ट्रेनें रहेगी प्रभावित 

जानकारी के अनुसार, ये ट्रेनें 9 और 10 अक्टूबर को अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और निर्धारित समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लेनी चाहिए।

सफर से पहले चेक करें लिस्ट

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या पूछताछ सेवा के माध्यम से ट्रेन का स्टेटस जांच लें, ताकि आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सके।


संबंधित समाचार