Kartik Purnima 2026 : जबलपुर/महेश्वर। जबलपुर/महेश्वर। हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 24 नवंबर को मनाया गया। जहां सुबह से घाटों पर लोगों ने आस्था की डूबकी लगाई। जिसकी झलक जबलपुर के नर्मदा घाट पर भी देखने को मिली। जहां हजारों लोगों ने नर्मदा में पुण्य स्नान कर पूजा-अर्चना, दीपदान और दान-पुण्य किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
युवा - बुजुर्ग ने लगाई आस्था की डूबकी
जबलपुर के ग्वारीघाट, तिलवाराघाट और भेड़ाघाट में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । जहां युवा से लेकर बुजुर्ग आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। तो वही कोई लोग अपने पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं घाटों पर लोगों ने दीपदान भी किया। जिसकी रौशनी से घाट जगमगा उठा।
भव्य दीपोत्सव ने अद्भुत नजारा पेश किया
वहीं, महेश्वर जिले के मंडलेश्वर में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर भव्य दीपोत्सव ने अद्भुत नजारा पेश किया। यहां नर्मदा घाट को 51 हजार दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा तट रोशनी से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में दीप प्रवाहित किए।
साधु-संतों की मौजूदगी में मां नर्मदा की भव्य महाआरती
साधु-संतों की मौजूदगी में मां नर्मदा की भव्य महाआरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। घाटों को फूलों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था। देर शाम हुई आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी। नर्मदा तट पर भक्ति, दीपों की रोशनी और आतिशबाजी का अनूठा संगम देखने को मिला।