मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की 6 लोगों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना अंबा बाइपास स्थित हरविलास पैलेस के बाहर की है। कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर जहां भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आधा दर्जन हमलावरों ने किया हमला
बताया जा रहा है कि 35 वर्षीया कृष्णा गुर्जर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान गार्डन के बाहर घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे कृष्ण की मौके पर मौत हो गई।
रात 10 बजे के आस पास की घटना
घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। जहां घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मुरैना पुलिस आरोपियों की पहचान, हत्या के कारणों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों की जानकारी जुटाने में लगी है।
40 से अधिक गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपियों ने जमीन पर गिरे कृष्णा के सिर, सीने व पेट में कई गोलियां मारी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 40 से अधिक गोलियों की आवाज से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस का अनुमान है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा। केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई जारी है।