होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Vishwas Sarang : रार, हुड़दंग और लफंगाई का मिश्रण अब राहुल गांधी : मंत्री सारंग

Vishwas Sarang : रार, हुड़दंग और लफंगाई का मिश्रण अब राहुल गांधी : मंत्री सारंग

Vishwas Sarang : राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की। मंत्री सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं और उनके बयान व गतिविधियां राष्ट्रहित के विपरीत हैं।

रार, हुड़दंग और लफंगाई...

मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे कार्य करते हैं जो राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आते हैं और वे राष्ट्रविरोधी ताकतों के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने शब्दों के माध्यम से तंज कसते हुए कहा कि ‘रा’ का अर्थ ‘रार’, ‘हू’ का अर्थ ‘हुड़दंग’ और ‘ल’ का अर्थ ‘लफंगाई’ हो गया है, और यह तीनों का मिश्रण अब राहुल गांधी बन चुके हैं।

कांग्रेस पर निशाना

एआई समिट के विरोध को लेकर भी मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहना था कि इस विरोध से कांग्रेस की विचारधारा उजागर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम करती है।

चीन से चंदा लेने का जिक्र

मंत्री सारंग ने राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्यम से चीन से चंदा लेने के पुराने आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने देश की राजनीति को लगातार दूषित करने का काम किया है।

किसानों को लेकर बोले...

किसानों के मुद्दे पर भी मंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी ने उन राज्यों का दौरा कर वहां की वास्तविक स्थिति देखी है। मंत्री सारंग के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। 


संबंधित समाचार