होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal news : भोपाल में आज गरजेंगे राहुल गाँधी, किसान महाचौपाल के चलते इन जगहों पर ट्रैफिक रहेगी डाइवर्ट

Bhopal news : भोपाल में आज गरजेंगे राहुल गाँधी, किसान महाचौपाल के चलते इन जगहों पर ट्रैफिक रहेगी डाइवर्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राहुल गांधी ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोल करने जा रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भोपाल के जवाहर चौक पर किसान महाचौपाल का आयोजन किया है। जिसमे विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इधर, शहर में हो रहे भव्य आयोजन को देखते हुए कई रुट्स को डाइवर्ट किया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग करने की भी अपील की है। 

कार्यक्रम में यह सभी दिग्गज होंगे शामिल 

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में राहुल गांधी करीब 2 घंटे तक रहेंगे। इसके बाद 4 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, पवन खेड़ा, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, सभी कांग्रेसी विधायक, राज्यसभा सांसद, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर, कांग्रेस के सभी 71 जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

जम्मू कश्मीर और राजस्थान में भी होगा किसान महाचौपाल

इधर, कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का कहना है कि आंदोलन की शुरुआत भोपाल से हो रही है। इसके बाद प्रदेशभर में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इतना ही इन्ही जम्मू कश्मीर और राजस्थान में भी कांग्रेस किसान महाचौपाल का आयोजन किया जायेगा। 

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्सन

कार्यक्रम के दौरान जवाहर चौक और आसपास के मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। डिपो चौराहा से पीएनटी या पॉलिटेक्निक चौराहा होकर आवागमन किया जा सकेगा। प्लेटिनम चौराहा से आने वाले वाहन माता मंदिर या टीटी नगर मार्ग का उपयोग करेंगे। रंगमहल से आने वाले वाहन बाणगंगा या माता मंदिर मार्ग से गुजरेंगे।

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को कंट्रोल रूम तिराहा, पीएचक्यू, लिली टॉकीज, तलेया, भारत टॉकीज, हमीदिया रोड और लालघाटी होकर जाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की देरी से बचा जा सके।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से की सहयोग की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल के आसपास न जाएं। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 0755-2677340 और 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। 

बाहर से आने वालों की वाहन पार्किंग

  • इंदौर-सीहोर मार्ग: अटल पथ (लाड़ली लक्ष्मी पार्क) पर पार्किंग
  • नर्मदापुरम मार्ग: मानसरोवर और माता मंदिर होते हुए अटल पथ पर पार्किंग
  • रायसेन-सागर मार्ग: टीटी नगर स्टेडियम के बाईं ओर।
  • ग्वालियर-राजगढ़ मार्ग: वीआईपी रोड और पालिटेक्निक होते हुए टीटी नगर दशहरा मैदान।

संबंधित समाचार