होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए आज से चलेंगी ट्रेनें, CM मोहन दिखाएंगे हरी झंडी, शेड्यूल जारी

MP NEWS : भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए आज से चलेंगी ट्रेनें, CM मोहन दिखाएंगे हरी झंडी, शेड्यूल जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आज से धनबाद और चोपन के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू होने जा रही है। जिसमे सीएम मोहन शाम  7:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेनें त्रि-साप्ताहिक और साप्ताहिक है। जिसे शुरू करने की मांग लगातार यात्रियों द्वारा की जा रही थी। इस ट्रेनों के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि एमपी से झारखंड और झारखंड से एमपी आवाजाही भी आसान होगी। 

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में 3 दिन होगी संचालित

बता दें कि भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में 3 दिन संचालित होगी। जिसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई। यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रात 8:55 बजे भोपाल से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में धनबाद से ट्रेन सुबह 7:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुचेगी। 

भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी

भोपाल से प्रस्थान हर रविवार रात 8:55 बजे करेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे चोपन पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार शाम 5:10 बजे चोपन से गाड़ी रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। जिसको लेकर टिकट बुकिंग और शिड्यूल जारी कर दिया गया है। 

एमपी में कहां-कहां होगा स्टॉपेज

भोपाल से चलने वाली दोनों ट्रेनें एमपी के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मुड़वारा और ब्यौहारी शामिल हैं। इन स्टॉपेज से छोटे शहरों और जिलों के यात्रियों को भी फायदा होगा। पहले इन क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी तय कर बड़ी ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।


संबंधित समाचार