भोपाल : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आये दिन वीवीआईपी मूवमेंट बना रहता है। देश दुनिया भर से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए क्रिकेटर्स, राजनेता, उद्योगपति, फ़िल्मी हस्तियां उज्जैन आते रहते है। इसी कड़ी में आज 12वीं फेल की एक्ट्रेस मेधा शंकर भी उज्जैन पहुंची और भस्म आरती में शामिल होकर महादेव का आशीर्वाद लिया।
मैं दूसरी बार बाबा के दर्शन करने आई हूं
इधर, दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं दूसरी बार दर्शन करने आई हूं. पहले बार वर्ष 2024 में आई थी. अच्छे व सुगम दर्शन हुए हैं. बाबा महाकाल के दर्शन करने से ही सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। में उम्मीद करती हूँ कि बाबा महाकाल इसी प्रकार मुझे अपने दर पर बुलाते रहें."
मंदिर समिति ने किया एक्ट्रेस का स्वागत- सत्कार
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री करीब 2 घंटे तक मंदिर में रही। इसके बाद रवाना हो गई। हालांकि इस दौरान मंदिर समिति ने एक्ट्रेस का स्वागत- सत्कार भी किया। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ब्रिटिश मिनी सीरीज Beecham House (2019) से करने वाली मेधा ने हिंदी फिल्म शादीस्थान और वेब सीरीज दिल बेकरार में भी काम किया है। हाल ही में उन्हें फिल्म 12 वीं फेल (2023) से व्यापक पहचान मिली और तब से वह फिल्म और मनोरंजन जगत में सक्रिय है।