भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय ने 1029 उप निरीक्षकों (SI) और कार्यवाहक निरीक्षकों को निरीक्षक (Inspector) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। यह पदोन्नति मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के प्रावधानों के तहत की गई है।
पुलिस मुख्यालय के इस फैसले से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को राहत मिली है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी विभाग को मजबूती मिलेगी।
पुलिस मुख्यालय ने आदेश में बताया है कि उपनिरीक्षक/कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिये जाने के लिए निरीक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति पद पर वर्तमान में लागू पद पर वेतनमान 9300-34800+4200 (मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम-2017 के पे-मेट्रिक्स लेवल-10) में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से उन्हें उसी जगह पदस्थ किया जाता है।