छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को किसान पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है। यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। इस पूरी कार्रवाई को खजुराहो SDOP और राजनगर पुलिस ने अंजाम दिया।
राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव की घटना
दरअसल, 14 जुलाई को राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर शालिगराम गर्ग और उनके दोस्त अंकित मिश्रा ने किसान पर गोली चला दी। जिसकी वजह से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है।
घायल मोतीलाल कुशवाहा ने बताई पूरी दस्ता
मामले में जानकारी देते हुए घायल मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है. उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है. उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान शालिग्राम गर्ग ने उन पर गोली चलाई। जिससे वे घायल हो गए।
भाई से कोई लेना देना नहीं
वही इस पूरे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि शालिग्राम गर्ग से उनका कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि परिवार से हमारा कोई लेना देना नहीं है, पूरा विश्व हमारा परिवार है. कानून उन्हें जो भी कठोर से कठोर दंड देना चाहे दे. उन्होंने ये भी कहा कि हर बात में हमें न जोड़ा जाए.