होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : मां बनने की इच्छा नहीं हुई पूरी, तो महिला ने दे दी जान, परिवार में पसरा मातम

CHHATARPUR NEWS : मां बनने की इच्छा नहीं हुई पूरी, तो महिला ने दे दी जान, परिवार में पसरा मातम

छतरपुर  : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला लंबे समय से बच्चा नहीं होने के चलते परेशान थी। इसी के चलते महिला ने बुधवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समापत कर ली । बताया जा रहा है कि महिला की शादी को 6 साल बीत चुके थे। बावजूद इसके उसे संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ढडारी की

पुलिस ने मृतका की पहचान रोशनी तिवारी के रूप में की है। जिसकी शादी साल 2019 में अरविंद तिवारी से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ढडारी की है। 

दोपहर करीब 2 बजे घटना

इधर, पत्नी के सुसाइड को लेकर पति अरविंद तिवारी ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे और रोशनी अकेली थीं। दोपहर करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि रोशनी ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह तत्काल घर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रोशनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कई बार डॉक्टरों से उपचार कराया गया

वही मामले को लेकर मृतका की बहन मुन्नी तिवारी ने बताया कि दोनों बहनों का विवाह एक ही परिवार में हुआ था। रोशनी को संतान नहीं होने की वजह से अक्सर चिंता और तनाव रहता था। परिवार के लोगों ने उनका कई बार डॉक्टरों से उपचार भी कराया, लेकिन उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। 


संबंधित समाचार