होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA UPCHUNAV : दतिया उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर, नाम वापसी का आखिरी मौका कल, 30 को होंगे मतदान

DATIA UPCHUNAV : दतिया उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर, नाम वापसी का आखिरी मौका कल, 30 को होंगे मतदान

दतिया : दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर जनता को साधने का प्रयास शुरू कर दिया है। चुनाव के लिए मतदान जहां 30 जुलाई को होंगे। तो वही नाम वापसी के लिए 16 जुलाई तक का समय दिया गया है। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कटे की टक्कर देखने को मिलेगी। जिसके नतीजे 3 अगस्त को जारी किये जायेंगे। 

कुल 32 फार्म जमा

बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए अभी तक कुल 32 फार्म जमा हुए है। जिनकी जांच निर्वाचन आयोग द्वारा की जा रही है। जिनमें कांग्रेस की तरफ से तीन सेट, भाजपा ने दो सेट और आसपा प्रत्याशी ने दो सेट में अपने नामांकन भरे हैं। जबकि 13 निर्दलीय ने भी फार्म भरा है। इस तरह प्रत्याशी संख्या 28 रही।

धारा-163 लागू

दतिया मे आगामी चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा-163 लागू कर दिया है। जिसके चलते अब कोई भी बिना अनुमति के शहर में सभा, जुलूस, रैली या प्रदर्शन आयोजित नहीं कर सकता है।  

लाउडस्पीकर पर भी लगा बैन 

साथ ही सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर, नारे और भाषण के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के प्रचार-प्रसार पर भी प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भी नहीं किया जा सकेगा।


 


 


संबंधित समाचार