होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नमस्ते गिरोह के सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नमस्ते करके करते हैं लूटपाट

नमस्ते गिरोह के सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नमस्ते करके करते हैं लूटपाट

दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने का मंगलवार को दावा किया। यह गिरोह लोगों से लूटपाट करने से पहले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करता है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला चांद मोहम्मद (35) बुजुर्ग लोगों को उनके किसी संबंधी का परिचित या दोस्त बनकर निशाना बनाता था और उनके गहने लूट ले जाता था। उन्होंने बताया कि मोहम्मद ने 2017 के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऐसे 100 से अधिक अपराधों को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने शिकारों को हाथ जोड़कर नमस्कार करता था और उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगता था। वह कपट से उनसे उनके गहने मांग लेता था और फिर वहां से फरार हो जाता था। आरोपी के अतिरिक्त पुलिस ने फरीदाबाद के ही रहने वाले दिनेश कुमार सोनी नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो मोहम्मद से कथित तौर पर चोरी की वस्तुएं खरीदता था। पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को 70 वर्षीय एक महिला ने इस बारे में शिकायत की, तब मामला प्रकाश में आया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 60 लाख रूपये तक के गहने चुराए लेकिन ज्यादातर पैसा वह जुएं में हार गया।

नीरज बवाना गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के कराला इलाके में मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना गिरोह के तीन कथित गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मनीष डबास और दीपक उर्फ कातिया को गोली लगी। प्रिंस नामक एक व्यक्ति को भी दबोचा गया है। अधिकारी ने बताया कि ये सभी शहर के मॉडल टाउन इलाके में एक व्यापारी के घर पर जबरन वसूली करने और गोलीबारी करने के एक मामले में शामिल थे। आगे का विवरण अभी आना बाकी है।

महिला मित्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में अपनी महिला मित्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 27 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के पटना निवासी लालू कुमार के तौर पर हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 19 अक्टूबर को पुलिस को हरकेश नगर में फुटओवर ब्रिज के नीचे घायल अवस्था में एक महिला के होने की सूचना मिली थी। महिला को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में 18 अक्टूबर को उस समय गायब हो गयी थी जब वह और उनका बेटा तुगलकाबाद गांव में जन्मदिन की पार्टी में गए थे। उन्होंने मामला दर्ज नहीं कराया और अपने स्तर पर तलाश की।


संबंधित समाचार