होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन में 27 लाख दीपों से जगमगाएगा महाकाल लोक, 7 लाख दीपकों से बना पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

UJJAIN NEWS : उज्जैन में 27 लाख दीपों से जगमगाएगा महाकाल लोक, 7 लाख दीपकों से बना पीएम मोदी का पोर्ट्रेट

उज्जैन  : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 जन्मदिन देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसको लेकर शहरभर में तरह तरह के कार्यकर्मों का आयोजन किया गया है। तो वही इस खास अवसर पर सेवा संकल्प अभियान’ की भी शुरुआत की गई है। जो की 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। साथ ही इस खास अवसर पर दीपोत्सव का भी आयोजन किया गया है। जिसके चलते धार्मिक स्थलों सहित चौक चौराहे पर खास इंतजाम किये गए है। ताकि आज पूरा देश दीपों की रौशनी से जगमगा जाए। 

देर शाम प्रजाल्वित किए जाएंगे 27 लाख दीपक 

इसके साथ ही उज्जैन के महाकाल लोक और कार्तिक मेला मैदान को भी आकर्षक रोशनी और दीपमालाओं से सजाया गया है। तो वही पूरे शहर में 25 से 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि यह खास पल को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सके। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए  30,000 से अधिक वॉलेंटियर्स अपना सहयोग देंगे। 

30,000 से अधिक वॉलेंटियर्स देंगे अपना सहयोग

प्रधानमंत्री के जन्म महोत्सव पर कार्तिक मेला ग्राउंड में लगभग 7 लाख  दीपों से पीएम मोदी की विशाल आकृति भी बनाई गई है। जहां शाम 7 -8 बजे के बीच दीप प्रज्वलित किया जाएगा।  इसे ‘मोदी के आशीर्वाद’ संदेश की थीम पर सजाया गया है। नगर निगम की ओर से दीपकों के साथ एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां लोग तस्वीरें ले सकेंगे।

सेल्फी प्वाइंट बनाए गए

आयोजन के दौरान पर्यावरण और संसाधनों के पुन: उपयोग का भी ध्यान रखा गया है। इस्तेमाल किए गए दीपों को रिसाइकिल करने के लिए अस्थायी प्लांट तैयार किया गया है।

दीपोत्सव को लेकर विशेष व्यवस्थाएं

उधर, मंदिर प्रशासन ने भी दीपोत्सव को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर प्रशासक आशीष पाल्वाडिया के अनुसार आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं सामान्य दिनों की तरह ही रखी गई हैं, ताकि दीपोत्सव के दौरान दर्शन और आवाजाही में किसी तरह की परेशानी न हो।


संबंधित समाचार