होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MORENA NEWS : मुरैना में खून से लाल हुई सड़क, पति-पत्नी सहित 2 बच्चों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

MORENA NEWS : मुरैना में खून से लाल हुई सड़क, पति-पत्नी सहित 2 बच्चों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

मुरैना  : मध्य प्रदेश के मुरैना में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दुखद मौत हो गई। सभी लोग बाइक से ग्वालियर से अपने गांव लोहागढ़ की ओर जा  रहे थे। तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने सभी को रौंद कर मौत के घाट उतार दिया। जिसकी वजह से मौके पर सभी की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे-44 की है। 

नूराबाद थाना क्षेत्र की घटना

नूराबाद थाना क्षेत्र में हुए इस दुखद हादसे में पति पत्नी सहित 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एक दंपती अपने दो मासूम बच्चों के साथ ग्वालियर से अपने गांव लोहागढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर सड़क पर मौजूद कचरा वाहन से हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और चारों को कुचल दिया। 

नेशनल हाईवे-44 पर हुआ हादसा 

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही घटना को लेकर आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक ही झटके में एक परिवार के 4 लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। 


संबंधित समाचार