होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NAGDA NEWS : नागदा-उन्हेल मार्ग पर बाइक और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, नगर परिषद कर्मचारी की मौत

NAGDA NEWS : नागदा-उन्हेल मार्ग पर बाइक और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, नगर परिषद कर्मचारी की मौत

नागदा : उज्जैन जिले के नागदा-उन्हेल मार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसा गुरुवार दोपहर हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

मृतक नगर परिषद कर्मचारी था

बताया जा रहा है कि मृतक नगर परिषद कर्मचारी था। जो अपने साथी के साथ बाइक में सवार होकर कही जा रहा है। इस दौरान नागदा रोड पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक की पहचान 55 वर्षीय बाबूलाल परमार के रूप में की है, जबकि इस हादसे में आंगनवाड़ी सहायिका सोनम माली गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

नगर परिषद अध्यक्ष- सीएमओ मौके पर पहुंचे

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। तो वही घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से नगर में शोक का माहौल है।
 


संबंधित समाचार