होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, सितंबर के आखिरी सप्ताह में तेज बारिश के आसार

MP Weather: MP में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, सितंबर के आखिरी सप्ताह में तेज बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देशभर में मानसून की विदाई का समय नजदीक आते ही बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। कही कही पर धूप खिलने के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है। तो वही अगले 13 दिन के बाद मध्य प्रदेश सहित देशभर से मानसून विदा हो जाएंगे। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल और डिंडौरी जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

20 सितंबर तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं 

20 सितंबर तक प्रदेश में किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कुछ इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं, 21 सितंबर के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसा पानी 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इस बीच प्रदेश के 23 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मानसूनी सीजन में  33.1 इंच हुई बारिश 

इस मानसूनी सीजन में मध्य प्रदेश में औसतन 33.1 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य बारिश के निर्धारित कोटे का करीब 88.7 प्रतिशत है। आने वाले दिनों की बारिश से यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार