इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंदौर में आज से एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होने जा रही है। जिसके चलते 2.51 लाख दीपों से इंदौर का राजवाड़ा जगमगा उठेगा। इतना ही नहीं शाम 7 बजे 2097 बूथों के लाभार्थी परिवारों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा।
राजवाड़ा परिसर और अहिल्या प्रतिमा में होगे दीप प्रज्ज्वलित
अभियान के पहले दिन राजवाड़ा क्षेत्र में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां रात 8 बजे एक साथ 2.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस दौरान राजवाड़ा परिसर और अहिल्या प्रतिमा के आसपास का क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगाएगा।
राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई
आयोजन को लेकर राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में दीपों को निर्धारित स्थानों पर सजाया गया है, ताकि तय समय पर सामूहिक रूप से उनका प्रज्ज्वलन किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में अलग-अलग स्थानों पर सेवा गतिविधियां और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और सुशासन से जुड़े कार्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना है।
शहर में होगे जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम
पहले दिन होने वाला दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम अभियान की शुरुआत का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही अभियान के तहत शहर में विभिन्न सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।