होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM Modi Birthday: 25 लाख दीयों से जगमगाया रायपुर का मरीन ड्राइव, CM साय ने किया दीप प्रज्ज्वलित

PM Modi Birthday: 25 लाख दीयों से जगमगाया रायपुर का मरीन ड्राइव, CM साय ने किया दीप प्रज्ज्वलित

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी रायपुर में भव्य आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गुरुवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच बड़ी संख्या में दीये जलाए गए।

25 लाख दीयों से जगमगाया मरीन ड्राइव

तेलीबांधा तालाब के किनारे 25 लाख दीये जलाए जा रहे हैं। दीयों की रोशनी से पूरा मरीन ड्राइव और तालाब का आसपास का क्षेत्र जगमगा उठा। इस भव्य आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी सहयोग किया। शाम ढलते ही एक-एक कर दीये जलाए गए और देखते ही देखते पूरा मरीन ड्राइव रोशनी से नहा उठा।

मंत्रोच्चार के बीच जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’

कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार के बीच ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

PM मोदी के जन्मदिन पर आतिशबाजी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर आतिशबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मना रही BJP

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प दिवस’ के रूप में मना रही है। देशभर में इस अवसर पर अलग-अलग सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं और आमजन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


संबंधित समाचार