होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम ने किया नमन, सिद्धांतों के प्रति वे सदैव अटल रहे

गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम ने किया नमन, सिद्धांतों के प्रति वे सदैव अटल रहे

दिल्ली में गुरु गोविंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' पर श्रद्धालुओं ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में पूजा की। इसी बीच, गुरु गोविंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरक रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर बुधवार को उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर मैं श्री गुरु गोविंद सिंह को नमन करता हूं। उनका जीवन न्यायसंगत और समावेशी समाज के निर्माण के लिए समर्पित था। अपने सिद्धांतों के प्रति वे सदैव अटल रहे। हम उनके साहस और बलिदान को भी याद करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की उन पर विशेष कृपा रही है क्योंकि उनके 350वें प्रकाश पर्व को मनाने का अवसर उनके कार्यकाल में आया।

गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्ष 2017 में पटना साहिब में आयोजित समारोह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें वहां भी गुरु साहिब को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला था। गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में आज ही के दिन हुआ था। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उधर, सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गुरु गोविंद सिंह के 'प्रकाश पर्व' पर अरदास की। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह हमारे 10वें गुरु हैं। उन्होंने सिख पंथ की नीव रखी थी। उनकी कुर्बानी बहुत बड़ी है।आज हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है।


संबंधित समाचार