होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDLA NEWS : मानसून ब्रेक खत्म ! MP में दोबारा शुरू हुई जंगल सफारी, नीरज चोपड़ा ने गाड़‍ियों को दिखाई हरी झंडी

MANDLA NEWS : मानसून ब्रेक खत्म ! MP में दोबारा शुरू हुई जंगल सफारी, नीरज चोपड़ा ने गाड़‍ियों को दिखाई हरी झंडी

मंडला : मध्य प्रदेश में 3 महीने की छुट्टी के बाद जंगल सफारी के दरवाजे एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए है। 1 जुलाई से बंद प्रदेश के सभी नेशनल पार्क सैलानियों के लिए दोबारा शुरू होने के चलते देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक बार फिर करीब से जंगल के प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को देखने मौके मिलेगा। 

नीरज चोपड़ा और गगन नारंग कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे

इसी कड़ी में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत पर ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और गगन नारंग कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचे और खटिया गेट पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं मुक्की गेट पर उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया। सरही गेट से भी सफारी की शुरुआत हो गई।

1 से 7 अक्टूबर तक वन्यजीव संरक्षण सप्ताह

पर्यटन सीजन के साथ 1 से 7 अक्टूबर तक वन्यजीव संरक्षण सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यटकों और अतिथियों ने वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण की शपथ ली।

रोजगार और आय के अवसर मिलेंगे

कान्हा प्रबंधन ने नए सत्र को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। पर्यटन बढ़ने से स्थानीय गाइड, जिप्सी चालक, होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे संचालकों सहित अन्य लोगों को रोजगार और आय के अवसर मिलेंगे। इससे वन पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।

बड़ी संख्या में पर्यटक वन्यजीव देखने पहुंचते हैं

कान्हा टाइगर रिजर्व में हर वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य देखने पहुंचते हैं। इस वर्ष भी पर्यटकों के आगमन को देखते हुए कान्हा प्रबंधन ने पर्यटन से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर बढ़ते हैं।


संबंधित समाचार