होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP WEATHER NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, अगले 2-3 दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार

MP WEATHER NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, अगले 2-3 दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो सकती हैं। हालांकि, वातावरण में बनी नमी के कारण कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। इस दौरान किसी भी जिले में भारी बारिश का अनुमान नहीं है।

भोपाल - इंदौर में मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार, आज मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के आसार हैं।

जून की कमी पूरी नहीं हो सकी

प्रदेश में जून के दौरान सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई थी। जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश का कोटा पूरा रहा, लेकिन जून की कमी पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते अब तक प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है।


संबंधित समाचार